आत्म रक्षा के लिए महिलाएं खुद को करें तैयार

 आत्म रक्षा के लिए महिलाएं खुद को करें तैयार 

हमारे समाज की सच्चाई यह है कि एक लंबे अरसे से बच्चियों एवं महिलाओं सहित बच्चों के साथ यौन उत्तपीडन एवं मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसका मुख्य कारण जारूकता की कमी एवं आत्म रक्षा न कर पाना है। शिक्षा से जहां मानसिक विकास होता है, वहीं दूसरी ओर खेलों में भाग लेने से शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार से विकास होता है। 


                                      मातापिता की जिम्मेवारी बनती है कि वह अपने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। क्योंकि आजकल बच्चे घर पर बैठकर सिर्फ मोबाइल पर गेम खेलते हुए समय गुजार रहे हैं। शारीरिक गतिविधियां कम होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर तो बुरा असर हो ही रहा है और साथ ही उनका मानसिक विकास भी रूक गया है। अपनी रक्षा के लिए महिलाओं को सेल्फ डिफैंस करना आना ही चाहिए। फाइट क्लब में आत्म रक्षा के गुर सिखने के साथ ही उनमें सर्तकता एवं जागरूकता आएगी। क्लब जाने से आपका शरीर फिट रहेगा और बिमारियां भी आपसे कोसों दूर रहेगी। 

हमेशा सर्तक रहें... 

जब भी हमे घर से बाहर जाना होता है तो हमें सतर्क रहना चाहिए। कई महिलाएं बातों में इतना अधिक मगन हो जाती हैं कि उनके आसपास किस प्रकार की घटनाएं हो रही है, इससे वह अंजान रहती है। यह भी पता नहीं चल पाता कि कोई उन पर नजर रख रहा है। सतर्क रहें ओर अपने आसपास के माहौल पर नजर रखें। सेल्फ डिफैंस सिखने के लिए कोई फाइट क्लब ज्वाइन कर सकती हैं। यदि अचानक सामने से हमला होता है तो आंखों में दोनों उंगलियों से तेजी से वार करें। घुटनों के जोड पर जोरदार किक करें।

                                      सीक्रेट तरीके से अपने साथ नौनचाकू या कोई हथियार कैरी कर सकती हैं। अंजान लोगों पर कभी भरोसा न करें। आप जिस एरिया में भी जाएं, पहले वहां के बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें, उसके बाद ही उस स्थान पर जाएं व चारों ओर सतर्क नजर रखें। बेहतर करियर बनाने के लिए एवं पढाई करने के लिए यदि आपको अकेला रहना पड रहा है तो आपको ओर अधिक सतर्क रहने की आवश्कता है। 

                                       क्योंकि ऐसे हालात में आत्म रक्षा करना एक चुनौती बन जाता है। किसी अजनबी को घर में न आने दें, जब आप घर में अकेली हों। किसी अच्छे फाइट क्लब में जूडो कराटे, मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो सिखकर महिलाएं आने वाली मुसीबतों से बच सकती हैं और आत्म रक्षा कर सकती हैं। यदि आपको लगता है कि अब हमला होने वाला है तो तुरंत अपने बालों को बांध लें। 

                                         क्योंकि हमलावर आपके बालों को पकड पर आपको काबू में कर सकता है। हमलावर के पास आने की स्थिति में दोनों टांगों के बीच में किक से जोरदार हमला करें। किक को तेज गति एवं पावर से मारे। क्योंकि यह स्थान बहुत नाजुक होता है। ऐसा करने से तुरंत हमलावर गिर जाएगा। 

                                  आपको चार से पांच मिनट मिल जाएगें, वहां से निकल भागने के लिए। अगर आपके आसपास कोई सामान है तो आप उससे भी हमलावर के चेहरे पर वार कर सकती हैं। आपका प्रहार इतनी तेजी से होना चाहिए कि सामने वाले को हिलने तक का समय न मिल सके। आप सेल्फ डिफैंस के गुर सिखने के लिए कोई क्लॉस ज्वाइन कर सकती हैं।

(मार्शल आर्ट कोच एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.विक्रांत कुमार)


Comments