ब्रूस ली फादर ऑफ मिक्स मार्शल आर्ट Part-1 (Bruce Lee Father of Mixed Martial Arts)

ब्रूस ली  फादर ऑफ मिक्स मार्शल आर्ट Part-1


शानदार अभिनेता एवं जबरदस्त मार्शल आर्टिस्ट 

News Health First (डॉ.विक्रांत कुमार) : ब्रूस ली  का जन्म 27 नवम्बर 1940 को हुआ था। मार्शल-आर्ट लवर इस दिन को एक त्यौहार के रूप में मनाते हैं और अपने आर्दश ब्रूस ली को याद करते हैं ओर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण करते हैं। ब्रूस ली को फादर ऑफ मिक्स मार्शल-आर्ट भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने कई मार्शल-आर्ट कलाओं को मिक्स कर एक नई लडने की कला इजाद की, जिसे उन्होंने जीत कुंन-डो नाम दिया। जिसे आज मिक्स मार्शल-आर्ट भी कहा भी जाता है। ब्रूस ली के जैसा मार्शल आर्टिस्ट आजतक पैदा नहीं हुआ। ब्रूस ली मार्शल-आर्ट के बादशाह होने के साथ-साथ हॉलीवुड के बहुत बडे सुपर स्टार थे और उन्होंने अपने समय में कई सुपरहिट फिल्में भी दी। 

                                               उन्होंने अपने छोटे से जीवन में इतनी अधिक सफलता प्राप्त की कि वह आज भी हर युवा के आर्दश बने हुए हैं। उनके निजी पुस्कालय में हजार से ज्यादा पुस्तकें थी। यह वह दौर था, जब ली आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे। ब्रूस ली की किक इतनी तेज थी कि फिल्माने के बाद उस सीन में ही कीक की स्पीड को कम किया जाता था, यह सब इसलिए किया जाता था कि फिल्म में ऐसा न लगे कि वह नकली एक्शन कर रहे हैं। ब्रूस ली बिजली की गति से अपने हाथ पैरों को मूव किया करते थे, यह किसी भी आम व्यक्ति के बस से बाहर की बात थी।

                                         ब्रूस ली अपने से तीन फुट की दूरी पर खडे इंसान को 0.05  सकेंट में किक या पंच मारकर धराशायी कर सकते थे। ब्रूस नाम उन्हें अस्पताल की एक नर्स ने दिया था। ब्रूस ली को बचपन से ही फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया था। जब ली 16 साल के थे, तब उनके शहर में लगातार नये गैंग पनप रहे थे, उन्हें दुबला पतला होने के कारण गुंडे परेशान किया करते थे। ब्रूस ली  किसी से डरते नहीं थे, लेकिन उन्हें स्टरीट फाइट में कई बार हार का सामना करना पडा, जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें मार्शल आर्ट सीखकर आत्म रक्षा करने की सलाह दी। 

ब्रूस ली  Father of Mixed Martial Arts


Comments