संपादकिय लेख लक्ष्य


यदि हमारे जीवन में कोई लक्ष्य नहीं है तो हमारा जीवन व्यर्थ है। ज्यादात्तर लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें अपने जीवन में करना क्या है। सबसे पहले हमे अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाना होगा और उस लक्ष्य को पाने के प्रयास में जुटना होगा। लोग आपके साथ षडयंत्र करके अपने काम निकालना चाहते हैं और आपको लक्ष्य से भटकाना चाहते हैं। इस ओर ध्यान न देकर सिर्फ अपने लक्ष्य के बारे में सोचें। सबसे पहले आप अपने जीवन में ऐसा लक्ष्य बनाये, जिससे की आपके परिवार और आपके आसपास रहने वाले लोगों को लाभ और खुशी मिले। सफलता एक दिन में ही नहीं मिलती। इसके लिए हमे प्लानिंग करनी होती है। बडे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमे हर रोज के कामों के छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने पडते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत सी बाधाएं आती है। हम आज का काम कल पर टाल देते हैं और यह टाल मटोल की आदत ही हमें लक्ष्य पर पहुंचने नहीं देती। हमारी मंजिल भी बहुत जिददी होती है, 

                                       जब हम एक कदम उसकी ओर चलते हैं, तभी वह भी हमारी ओर कदम बढाती है। लोग शुभमुर्हत के इंतजार में रहते है और कहते हैं कि सही समय का इंतजार कर रहे हैं। एक पल का समय गंवाये बिना उस लक्ष्य को पाने के लिए जी जान से जुट जाना चाहिए। आपको भी दिन में उतने ही घंटे मिलते हैं, जितने एक सफल व्यक्ति को मिलते हैं। इसलिए हमें सबसे पहले टाइम मनेजमैंट कर अपने लक्ष्य की प्राप्ती का प्रयास करना चाहिए। लोग आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने से रोकने के लिए नेगेटिव बातें करेंगे, आपको आपके मार्ग से हटाने का प्रयास करेंगे। आपको लोगों की फालतु बातों को छोड कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। धर्य के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते रहें। लक्ष्य प्राप्ती के दौरान आपको कई बार असफलता का मुंह भी देखना पड सकता है। लेकिन आपको हार नहीं माननी है बल्कि ओर तेजी से अपने लक्ष्य की ओर निरतंर बढते जाना है। अपने कार्यों की समीक्षा करें। लक्ष्य को हासिल करने के दौरान हमसे क्या-क्या गलतियां हुई हैं, यदि हम अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढें तो हमें अपने लक्ष्य पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। 

प्रधान संपादक 

विक्रांत कुमार 

vik4034@gmail.com



Comments